सील की गयी गैस एजेंसी खुली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2014 3:17 AM

विज्ञापन

430 सिलिंडरों का वितरण कुदरा (कैमूर) : उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर बुधवार को सील की गयी आर्य भारत गैस एजेंसी को गुरुवार को खोल दिया गया तथा 430 सिलिंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया. इस संबंध में कार्यवाहक मैनेजर मिंटू कुमार ने बताया कि एक आदमी को एक ही सिलिंडर दिया जा […]

विज्ञापन

430 सिलिंडरों का वितरण

कुदरा (कैमूर) : उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर बुधवार को सील की गयी आर्य भारत गैस एजेंसी को गुरुवार को खोल दिया गया तथा 430 सिलिंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया. इस संबंध में कार्यवाहक मैनेजर मिंटू कुमार ने बताया कि एक आदमी को एक ही सिलिंडर दिया जा रहा है. जो उपभोक्ता चार-पांच कार्ड लेकर आये थे, उन्हें लौटा दिया गया. गत दिसंबर माह का सिलिंडर बांटा जा रहा है. अगले माह से सभी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार गैस सिलिंडर दिया जायेगा.

आठ नामजद व तीन सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी : बुधवार को रसोई गैस को लेकर लगाये गये जाम व पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों पर नामजद और तीन सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

क्या कहते हैं बीडीओ: इस संबंध में बीडीओ मोहम्मद असलम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के देखते हुए सील एजेंसी को खोल कर गैस सिलिंडरों का वितरण कराया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन