राहत के लिए दौड़ लगा रही महिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2014 3:12 AM
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में रहने वाली एक महिला पुष्पा देवी पिछले सात महीने से न्याय की उम्मीद लिये थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक का चक्कर लगा रही है. गुरुवार को एक बार फिर महिला एसपी के जनता दरबार में पहुंची व न्याय की गुहार लगायी. महिला मूल […]
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में रहने वाली एक महिला पुष्पा देवी पिछले सात महीने से न्याय की उम्मीद लिये थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक का चक्कर लगा रही है. गुरुवार को एक बार फिर महिला एसपी के जनता दरबार में पहुंची व न्याय की गुहार लगायी. महिला मूल रूप से गया जिले के मुबारकपुर गांव की रहने वाली है, जिसका मायका देव थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में है.
पुष्पा देवी ने एसपी को आवेदन देते हुए बतायी कि उसके पति राकेश सिंह, जो किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं, अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं हैं. इस कारण शहर के इसलाम टोली निवासी मोहम्मद सलाहुदीन के मकान में एक कमरे में दुकान चलाने के लिए किराये पर लिया व ब्यूटी पार्लर खोलीं. तय शर्त के मुताबिक दुकान किराये पर लेने के एवज में एक लाख 30 हजार रुपये की अग्रिम राशि मकान मालिक को दी. मासिक किराया 11 सौ रुपये तय हुआ.
महिला ने एसपी को बताया कि लगभग दो-तीन महीने बाद मकान मालिक से विवाद हुआ. इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद अपने को असुरक्षित महसूस कर दुकान खाली करना चाहीं, तो मकान मालिक ने दुकान खाली नहीं करने दिया और न ही अग्रिम राशि ही लौटाने को तैयार हुआ. इसके बाद 23 जून 2013 को एक बार फिर दुकान खाली करवाने पहुंचीं, जहां काफी विवाद के बाद भीमकान मालिक ने दुकानखाली करने नहीं दिया. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई. इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न्याय के लिए भटक रही है. महिला ने बताया कि उसके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. बच्चों की पढ़ाई व भरण-पोषण की पूरी जिम्मेवारी उस पर है. उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










