चालकों ने जाम की सड़क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 5:58 AM

विज्ञापन

महिला के साथ की बदसलूकी, ऑटो चालक को पीटा औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप एक महिला से बदसलूकी किये जाने के बाद ऑटो चालक की पिटाई की गयी. इसके विरोध में ऑटो चालकों ने पुरानी जीटी रोड को काफी देर तक जाम किया. घटना मंगलवार की सुबह में घटी. महिला सुनीला […]

विज्ञापन

महिला के साथ की बदसलूकी, ऑटो चालक को पीटा

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप एक महिला से बदसलूकी किये जाने के बाद ऑटो चालक की पिटाई की गयी. इसके विरोध में ऑटो चालकों ने पुरानी जीटी रोड को काफी देर तक जाम किया. घटना मंगलवार की सुबह में घटी. महिला सुनीला देवी कथरूआ गांव की रहने वाली है. ऑटो चालक ददन कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है. मामला यह है कि महिला कुछ लोगों के साथ ऑटो पर सवार होकर आधार कार्ड बनवाने प्रखंड कार्यालय जा रही थी. इसी क्रम में भारत गैस एजेंसी गैस लेने पहुंचे कुछ लोग गैस नहीं मिलने को लेकर हंगामा कर रहे थे, इसी क्रम में उक्त लोगों ने सड़क को जाम करने की कोशिश की.

ऑटो चालकों से सड़क को जाम करने के लिए कहा जाने लगा. इसी दौरान ददन कुमार ऑटो से जा रहा था उसे रूकवाया गया. जब वह विरोध किया तो उसे सड़क पर सरेआम पिटाई की गयी, जब महिला ऑटो चालक को बचाने के लिए उतरी तो उसके साथ बदसलूकी की गयी है. घटना का अंजाम देने के बाद हंगामा कर रहे लोग फरार हो गये. इसके विरोध में ऑटो चालकों ने सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस व ऑटो संघ के सचिव पहुंचे और मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन