गांववालों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2014 2:35 AM
ओबरा (औरंगाबाद) : ओबरा प्रखंड की सरसौली पंचायत स्थित देवकुली गंज के गली में नाली के पानी से कीचड़ हो जाने से गांववालों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. इसी को लेकर गुरुवार को गांववालों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लक्ष्मण मेहता, संजय मेहता, बृजनंदन मेहता, धनंजय […]
ओबरा (औरंगाबाद) : ओबरा प्रखंड की सरसौली पंचायत स्थित देवकुली गंज के गली में नाली के पानी से कीचड़ हो जाने से गांववालों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. इसी को लेकर गुरुवार को गांववालों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन कर रहे लक्ष्मण मेहता, संजय मेहता, बृजनंदन मेहता, धनंजय कुमार, महावीर मेहता, राजबली मेहता, विकास कुमार, केशव सिंह, मीरा देवी, गीता देवी का कहना था कि स्वच्छता अभियान द्वारा राजस्व गांव की साफ-सफाई कराने को लेकर राशि तो उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन एएनएम द्वारा गांव में आज तक नाली की साफ-सफाई नहीं कराया गया.
इससे नाली का पानी गली में जमाव हो जाने से काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया था. लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से साफ सफाई कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










