शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

Published at :28 Apr 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

सूबे में शराबबंदी के बावजूद आये दिन शराब के साथ लोग गिरफ्तार होते रहते हैं. बुधवार को दाउदनगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग नहर से दो व नवीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर थाने की पुलिस ने मौलाबाग नहर पुल के पास से देशी शराब […]

विज्ञापन
सूबे में शराबबंदी के बावजूद आये दिन शराब के साथ लोग गिरफ्तार होते रहते हैं. बुधवार को दाउदनगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग नहर से दो व नवीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर थाने की पुलिस ने मौलाबाग नहर पुल के पास से देशी शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों से 200 एमएल के 25 बोतल शराब बरामद किये गये हैं. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने मंगलवार को उतराखंड के उधमपुर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी नजाकत अली व उतर प्रदेश के भोजपुर जिले के मुरादाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मुर्शिद अली को गिरफ्तार किया है.
दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी एटीएम से पैसा निकालवाली महिलाओं के साथ छिनतई भी करते थे. इन दोनों अपराधियों का अापराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. इस गिरोह द्वारा जिले के अन्य स्थानों पर भी छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
फेरी के नाम पर घटना को देते थे अंजाम
गिरफ्तार दोनों अपराधी फेरी लगा कर कपड़ा बेचते थे और लोगों को झांसा देकर अपराध को अंजाम देते थे. इनका एक संगठित गिरोह है. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किये हैं. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी डेहरी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे और दाउदनगर आदि इलाकों की एटीएमों पर नजर रखते थे.
जैसे ही कोई महिला एटीएम से पैसा निकाल कर जाती, तो मौका पाकर दोनों उससे रुपये छीन लेते. दोनों ने पिछले दिनों बुधनबिगहा में हसपुरा प्रखंड के चनहट गांव की एक महिला से 31 हजार रुपये छिनने का प्रयास किया था. दोनों के पास से शराब मिलने से यह संभावना जतायी जा रही है कि वे उतर प्रदेश से शराब लाकर अधिक कीमत पर दाउदनगर में बेचते थे. सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं शराब का उपयोग पंचायत चुनाव में तो नहीं किया जाता.
शराब के साथ गिरफ्तार लोग भेजे गये जेल
नवीनगर : शराब लेकर जा रहे दो लोगों को टंडवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुनगा मोड़ से गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे. दोनों की पहचान रजवार बेला के रहनेवाले अनिल राजवंशी व सत्येंद्र राजवंशी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शराब बिक्री के खिलाफ मुनगा मोड़ पर जांच की जा रही थी. इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे अनिल राजवंशी व सत्येंद्र राजवंशी को दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन