नवाडीह में तिलक की खुशियां गम में बदलीं, दूल्हे के भाई ने खाया जहर

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :25 Apr 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
नवाडीह में तिलक की खुशियां गम में बदलीं, दूल्हे के भाई ने खाया जहर

शहर के नवाडीह मुहल्ले में शनिवार को तिलक समारोह की खुशियां अचानक गम में बदल गयीं, जब दूल्हे के भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक सदर अस्पताल से रेफर, घर में मचा कोहराम

घरेलू विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा, परिजन साध रहे चुप्पी

फोटो नंबर-17- अस्पताल में इलाजरत युवक

प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर

शहर के नवाडीह मुहल्ले में शनिवार को तिलक समारोह की खुशियां अचानक गम में बदल गयीं, जब दूल्हे के भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और परिवार में कोहराम मच गया. युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, नवाडीह निवासी लालचंद राम के घर शनिवार की रात तिलक समारोह होना था. घर में उत्सव का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था. तिलक की तैयारी अंतिम चरण में थीं और भोजन का प्रबंध किया जा रहा था. इसी बीच सुबह करीब 11 बजे यह खबर फैली कि दूल्हा लालचंद के भाई प्रेमचंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी.

गंभीर हालत में किया गया रेफर

परिजन आनन-फानन में प्रेमचंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने काफी देर तक उसका उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

घरेलू विवाद की आशंका:

घटना के पीछे घरेलू विवाद की चर्चा सामने आ रही है, हालांकि परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे. अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने मामले पर चुप्पी साधे रखी. पुलिस को भी घटना की सूचना दिये जाने की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. जिस घर में कुछ घंटे बाद तिलक की रस्म होनी थी, वहां इस घटना के बाद उत्सव का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खुशियों के बीच इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन