सांसद से की गयी शहर में बाबा साहेब की प्रतिमा और पुस्तकालय की मांग
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :25 Apr 2026 3:33 PM (IST)
विज्ञापन

भखरुआं मोड़ पर प्रतिमा स्थापना के लिए एनएचएआइ से होगी बात
विज्ञापन
दाउदनगर में श्रद्धा के साथ मनायी गयी बाबा साहेब की 135वीं जयंती
भखरुआं मोड़ पर प्रतिमा स्थापना के लिए एनएचएआइ से होगी बातफोटो-54-सांसद को ज्ञापन देते सदस्य. प्रतिनिधि, दाउदनगर
नगर पर्षद कार्यालय के पास भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काराकाट सांसद राजाराम सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, डॉ अनिल यादव, भाकपा माले टाउन सचिव बिरजू चौधरी व कयूम अंसारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष टुल्लू रावत ने की, जबकि संचालन शिवाधार देव द्वारा किया गया. लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने डॉ भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए किये गये प्रयासों और संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्र निर्माता बताया गया.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
संगठन की ओर से एक ज्ञापन सांसद को सौंपा गया. ज्ञापन में भखरुआं मोड़ चौराहा, डिहरा लख, बेल रोड तथा ओबरा में रामपदारथ बाबू के स्मारक के समीप डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गयी. शहर में उनके नाम पर एक पुस्तकालय की स्थापना की भी मांग उठायी गयी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें. टुल्लू रावत ने जानकारी दी कि सांसद राजाराम सिंह ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि भखरुआं मोड़ पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए वे राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के चीफ इंजीनियर से बातचीत करेंगे और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जायेंगे. मौके पर मोती रविदास, मुन्ना जाटव, संजय कुमार पेंटर, रणजीत राम, शुभम रावत, अधिवक्ता योगेंद्र कुमार, लाला राम, कमलेश चौधरी, धनजीत कुमार जाटव, करमू रावत और राजा रावत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




