पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बोले राघव चड्डा-शीशमहल दिल्ली चुनाव में हार की प्रमुख वजह

राघव चड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
Raghav Chadha : राघव चड्डा ने पार्टी छोड़ने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव पार्टी इसलिए हारी क्योंकि शीशमहल की सच्चाई सामने आ गई थी. उन्होंने कहा कि मैंने और 7 अन्य सांसदों ने डरकर नहीं आप से नाराज होकर पार्टी छोड़ी है.
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा करने के एक दिन बाद राघव चड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हर सच्चा देशभक्त जिसने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा और बड़ी उम्मीदों के साथ इसमें शामिल हुआ था, वह या तो आम आदमी पार्टी छोड़ चुका है या छोड़ रहा है. आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्डा ने कहा कि पार्टी अपने उद्देश्यों से भटक गई है.
अब आम आदमी पार्टी काम करने की जगह नहीं रही
राघव चड्डा ने कहा कि आज के दौर में हर ईमानदार, मेहनती इंसान को लगता है कि आम आदमी पार्टी अब काम करने की जगह नहीं है. आम आदमी पार्टी अब एक गलत रास्ते पर चल रही है जिससे कोई जुड़ना नहीं चाहता. यही वजह है कि एक-एक करके कई नेता आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं. राघव चड्डा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का बनाया संविधान सांसदों को यह अधिकार देता है कि अगर उन्हें लगे कि पार्टी भ्रष्ट और समझौता करने वाले हाथों में चली गई है, तो वे पार्टी छोड़ सकते हैं. आप आज इसी स्थिति में है, पार्टी का नेतृत्व गलत हाथों में है. एक-दो नहीं बल्कि 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है क्योंकि उन्हें लगता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौता करने वाले हाथों में चली गई है. हम आम आदमी पार्टी से डरकर नहीं बल्कि निराश होकर बाहर निकले हैं.
शीश महल 2 की तस्वीरें हुई वायरल
राघव चड्डा ने कहा कि एक और जरूरी बात मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी इसलिए हारी, क्योंकि शीश महल का सच सबके सामने आ गया था. आज जबकि चुनाव खत्म हुए एक साल भी नहीं हुआ है, शीश महल 2 की तस्वीरें सामने आ गई हैं. ऐसे में पार्टी में जो कुछ बचे हुए अच्छे कार्यकर्ता हैं, वे लोगों को क्या जवाब देंगे. कैसे उनके सवालों का सामना करेंगे. आम आदमी पार्टी को इस बारे में सोचना चाहिए.
ये भी पढ़ें : राघव चड्डा के आप छोड़ने से बौखलाए संजय सिंह ने कहा -पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी
क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










