युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 27 अप्रैल से

Published at :23 Apr 2016 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 27 अप्रैल से

औरंगाबाद (सदर) : औरंगाबाद व काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आगामी 27 अप्रैल से युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा. युवा कांग्रेस के मिडिया प्रभारी शाहनवाज रहमान ने बताया कि शुक्रवार को सदस्यता अभियान के फाॅर्म का प्रदर्शन भी किया गया. शाहनवाज ने बताया कि यह सदस्यता अभियान 31 मई तक चलेगा. बूथस्तर से […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (सदर) : औरंगाबाद व काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आगामी 27 अप्रैल से युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा. युवा कांग्रेस के मिडिया प्रभारी शाहनवाज रहमान ने बताया कि शुक्रवार को सदस्यता अभियान के फाॅर्म का प्रदर्शन भी किया गया. शाहनवाज ने बताया कि यह सदस्यता अभियान 31 मई तक चलेगा. बूथस्तर से युवा कांग्रेस कमिटी का गठन किया जायेगा.
सदस्यता अभियान के दौरान बूथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व तीन महासचिव चुने जायेंगे. एक बूथ पर 20 सदस्य बनाये जायेंगे व बूथ स्तर पर पांच कमेटी का गठन किया जायेगा. मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार युवा कांग्रेस के सदस्य बनाये जायेंगे.
इसके लिए एक सप्ताह के अंदर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता फॉर्म उपलब्ध करा दिये जायेंगे. सदस्यता ग्रहण करने वाले 18 से 35 वर्ष के लोगों को पहचान पत्र भी दिया जायेगा. इस मौके पर राहुल कुमार, विकास पटेल, विक्रांत कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार व आशीष कुमार सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन