भाजपा में जायेंगे जदयू सांसद सुशील सिंह!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2013 7:02 AM
औरंगाबाद : औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू सांसद सुशील कुमार सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में सुशील कुमार सिंह के ‘तीर’ को छोड़ कर ‘कमल’ के साथ जाने की चर्चा तेज हो गयी है. […]
औरंगाबाद : औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू सांसद सुशील कुमार सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में सुशील कुमार सिंह के ‘तीर’ को छोड़ कर ‘कमल’ के साथ जाने की चर्चा तेज हो गयी है.
दिल्ली में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से हुई अपनी मुलाकात की पुष्टि सांसद ने दूरभाष पर की. सांसद ने कहा-’मैं राजनाथ सिंह से मिला हूं.’ हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वह भाजपा में कब और कहां शामिल होंगे.
लेकिन, पूछने पर सांसद ने इतना संकेत जरूर दिया है कि सब कुछ समय के अनुसार होगा. सांसद के इस बयान से उनका भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है. ऐसे में जिस दिन जदयू सांसद भाजपा में शामिल होंगे.
उसी दिन औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी भी तय मानी जा रही है. गौरतलब है कि गत 27 नंवबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के समय ही कयास लगाये जा रहे थे कि जदयू सांसद सुशील कुमार सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
रैली के बाद चर्चा होने लगी कि आने वाले दिनों में सांसद एक बड़ी जनसभा आयोजित कर पूरे तामझाम के साथ भाजपा में शामिल होंगे. इस बीच, सोमवार को सांसद की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात ने कयासों को और पुख्ता कर दिया है. यानी सुशील कुमार सिंह के भाजपा में शामिल होने पर लगभग मुहर लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










