13 उम्मीदवारों ने लिये नाम वापस

Published at :07 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
13 उम्मीदवारों ने लिये नाम वापस

13 उम्मीदवारों ने लिये नाम वापसमदनपुर (औरंगाबाद). नाम वापसी के दिन 13 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया. मुखिया पद के के 10 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है. इसमें पिपरौरा पंचायत से इंदु देवी, अभय कुमार शर्मा, अमिषा देवी, कविलास चौहान, सलैया पंचायत से परमानंद राम, दधपी पंचायत से सरोजनी देवी, पिरथू पंचायत से […]

विज्ञापन

13 उम्मीदवारों ने लिये नाम वापसमदनपुर (औरंगाबाद). नाम वापसी के दिन 13 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया. मुखिया पद के के 10 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है. इसमें पिपरौरा पंचायत से इंदु देवी, अभय कुमार शर्मा, अमिषा देवी, कविलास चौहान, सलैया पंचायत से परमानंद राम, दधपी पंचायत से सरोजनी देवी, पिरथू पंचायत से बेबी देवी, प्रिया कुमारी, चेई नवादा पंचायत से प्रभा देवी, मनीषा देवी ने नाम वापस ले लिया है. पंचायत समिति पद के पंचायत के क्षेत्र संख्या 21 से रमेश कुमार सिंह ने अपना नाम वापस लिया. वार्ड सदस्य पद से निमा आंजन पंचायत के वार्ड नंबर आठ से गीता देवी, पिपरौरा पंचायत के वार्ड नंबर एक से सुमित्रा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने बताया कि नाम वापसी के पश्चात सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है. जिसे अनुमोदन हेतु जिला भेजा गया है. अनुमोदन प्राप्त होते ही प्रकाशित कर दिये जायेंगे.रफीगंज में 11 लोगों का नामांकन रद्दरफीगंज(औरंगाबाद). पंचायत चुनाव को लेकर रफीगंज में स्क्रूटनी का कार्य संपन्न हो गया. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि मुखिया पद के लिए 382 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें चेंव पंचायत के रीना देवी का जाति प्रमाणपत्र गलत होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं, केराप पंचायत के संजू देवी रसोइया पद पर कार्यरत होने के कारण इनके नामांकन को रद्द किया गया. इस तरह प्रखंड में 380 मुखिया पद के प्रत्याशी बरकरार रहे. पंचायत समिति सदस्य पद के लिये 316 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें दो नामांकन को रद्द किया गया. 314 प्रत्याशी का नामांकन सही पाया गया. सरपंच पद के लिये 156 ,वार्ड सदस्य के पद पर 1035 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें तीन लोगों के नामांकन रद्द होने के बाद 1032 प्रत्याशियों का नामांकन वैध माना गया. पंच पद के लिये 4 नामांकन रद्द किया गया तथा 405 नामांकन वैध माना गया. निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे बताया कि पंच के लिये 44 पद एवं वार्ड सदस्य के लिये दो पद रिक्त रह गया. नौ अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन