नये उपाधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का दिया भरोसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद की पटना मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के बाद डाॅ राजकुमार प्रसाद को अस्पताल का नया उपाधीक्षक बनाया गया है. शनिवार को डॉ प्रसाद ने अपना कार्यभार संभाल लिया. नये उपाधीक्षक ने अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे व्यवस्था सुधारने में सहयोग मांगा. […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद की पटना मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के बाद डाॅ राजकुमार प्रसाद को अस्पताल का नया उपाधीक्षक बनाया गया है. शनिवार को डॉ प्रसाद ने अपना कार्यभार संभाल लिया. नये उपाधीक्षक ने अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे व्यवस्था सुधारने में सहयोग मांगा. इस दौरान नये प्रभारी उपाधीक्षक को अस्पतालकर्मियों के अलावा एंबुलेंस व ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने भी बधाई दी.
प्रभात खबर प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान नये उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल की स्थिति को बेहतर करने के लिये वह हर प्रयास करेंगे. चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है.
हर चिकित्सकों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ मरीजों का इलाज करना चाहिए. सदर अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस पर वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. मरीजों को अस्पताल में ही बेहतर इलाज हो, इसके लिए हरसंभव कार्य किया जायेगा. जो लोग भी इलाज में लापरवाही बरतेंगे या मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने में दोषी पाये जायेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










