पांचवें दिन भी हुए सैकड़ों नामांकन

Published at :17 Mar 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
पांचवें दिन भी हुए सैकड़ों नामांकन

औरंगाबाद (नगर) : पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को विभिन्न पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने नामांकन किया. प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुखिया पद के लिए पड़रावा पंचायत से देवेंद्र कुमार सिंह, रणविजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, परसडीह से कृष्णा सिंह व अरुण पासवान, […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को विभिन्न पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने नामांकन किया. प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
मुखिया पद के लिए पड़रावा पंचायत से देवेंद्र कुमार सिंह, रणविजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, परसडीह से कृष्णा सिंह व अरुण पासवान, जम्होर से संजय प्रसाद, मृत्युंजय कुमार सिंह व लालमुनी देवी,
नौगढ़ से सिमंती यादव व प्रेमा देवी, कुरम्हा से सुरेंद्र नोनिया, मनोज कुमार गुप्ता व अनुज कुमार सिंह, ओरा से रागिनी देवी, चिंता देवी, इंदू देवी व दुर्गावती देवी, पोखराहां से कविता देवी, दुलारी देवी, खुर्शिदा बेगम व कमला देवी, पोइवां से पचू विश्वकर्मा, शिवकुमार सिंह व कलवतिया देवी, इब्राहिमपुर से रघुनंदन चौहान, खैराबिंद से राघन कुमार, मंझार से नूर जहां, खैरामिर्जा से कन्हाई राम, रामाशीष पासवान, संतोष राम व सत्येंद्र पासवान सहित 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. सरपंच पद के लिए पड़रावा पंचायत से कौशलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, खैराबिंद से रविरंजन कुमार सिंह, श्री सिंह व दीपक कुमार,
इब्राहिमपुर से जितेंद्र प्रसाद यादव, कुरम्हा से लालमोहन राम, फेसर से सरोज देवी, पोखराहां से माला देवी अमृता देवी, परसडीह से विनोद ठाकुर, मंझार से मुन्ना कुरैशी, नौगढ़ से मीना देवी, बेला से सरोज देवी, मालती देवी व रजली देवी, ओरा से फुलवंती देवी, चिंता देवी, फुलकेशरी देवी व मीना देवी, खैरा मिर्जा से डोमन पासवान, कर्मा भगवान से रेखा देवी और जम्होर पंचायत से रामकुमार पासवान ने नामांकन किया. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंझार से बिगन पासवान, कौशल्या देवी, मेक्कन निशा, हीरा देवी, मो. इब्राहिम, फुलवा देवी, निर्मला देवी व मंजीत कुमार, कुरम्हा से हरजाना बानो, रिंकी देवी, पुष्पा देवी व दुमंती देवी, जम्होर से विपिन कुमार सिंह व राजेश कुमार, परसडीह से ममता देवी व सुंती देवी, बेला से सीता कुवंर व लालो देवी, पोखराहां से देवी देवी, सीमा देवी व बिंदिया देवी, पड़रावा से कलावती देवी, कर्मा भगवान से अंजन कुमार सिंह सहित 34 लोगों ने परचा दाखिल किया. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 161 व पंच पद के लिए 54 लोगों ने नामांकन किया.
मंझार पंचायत का विकास ही उद्देश्य : नूरजहां
सदर प्रखंड के मंझार पंचायत से निवर्तमान मुखिया मो अलाउद्दीन की पत्नी नूरजहां ने बुधवार को मुखिया पद से नामांकन किया. गांधी मैदान से सैकड़ों समर्थकों के साद्वह प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और परचा दाखिल किया. इस दौरान नूरजहां ने कहा कि मंझार पंचायत का विकास करना उद्देश्य है. पति के विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगी. मतदाताओं का साथ हमेशा मिला है और इस बार भी आशीर्वाद के रूप में मिलेगा.
समाजसेवा के लिए उतरा चुनावी मैदान में : सुनील
युवा नेता व समाजसेवी सुनील यादव ने औरंगाबाद क्षेत्र संख्या-18 से जिला पर्षद प्रत्याशी के रूप में बुधवार को नामांकन किया. नामांकन के पूर्व सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य बाजार पथ होते हुए वे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. सुनील यादव ने कहा कि सेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरा हूं. गरीबों की सेवा को अपना धर्म मानते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र संख्या-18 के मतदाताओं का भरपूर सहयोग प्राप्त है. चुनाव जीत कर उनकी सेवा करूंगा.
जिला पर्षद से 15 प्रत्याशियों ने किये नामांकन
आैरंगाबाद अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जिला पर्षद के चार पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. क्षेत्र संख्या-12 से सुमित्रा देवी, क्षेत्र संख्या-17 से निर्मला देवी, विजंती कुमारी, रेणु देवी व संगीता देवी, क्षेत्र संख्या-18 से पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह की पत्नी ललिता देवी, विकलांग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कुमार गौरव, प्रियंका देवी, अनु सिंह, सुनील कुमार व सूर्यदेव यादव, क्षेत्र संख्या-19 से अर्चना कुमारी, प्रतिमा देवी व जयमाला देवी ने नामांकन किया. यह जानकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सरफराज नवाज ने दी.
करूंगी जनता की सेवा : प्रतिमा
जिला पर्षद क्षेत्र संख्या -19 (बारुण दक्षिणी) से जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की पत्नी प्रतिमा देवी ने बुधवार को नामांकन का परचा दाखिल किया. इससे पूर्व भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंची. प्रतिमा ने कहा कि जनता की सेवा करने के लि, चुनावी मैदान में उतरी हूं. चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की विकास को प्राथमिकता दूंगी. इस मौके पर अनिल कुमार यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, अरुण चंद्रवंशी व राजदेव मेहता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन