औरंगाबाद से फिर दो बाइकों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : शहर में वाहन चोरी रोकने के लिए नगर थाने की पुलिस प्रयास कर रही है. शहर के चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. बावजूद शहर में बाइक चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है. बुधवार को भी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से चोरों ने दो […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : शहर में वाहन चोरी रोकने के लिए नगर थाने की पुलिस प्रयास कर रही है. शहर के चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. बावजूद शहर में बाइक चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है. बुधवार को भी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से चोरों ने दो बाइकें चुरा लीं. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पहला प्राथमिकी में नवीनगर थाने के घिरसिंडी निवासी सुरेंद्र मिस्त्री ने उल्लेख किया है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए बाइक से निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद आये हुये थे. निबंधन कार्यालय के बाहर अपनी हीरो होंडा (जेएच 03 डी 5330) बाइक खड़ी कर काम कराने चले गये. जमीन रजिस्ट्री के बाद लौटे, तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला.
दूसरी प्राथमिकी में औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड के सर्वोदयनगर मुहल्ले के रूपेश कुमार ने कहा है कि बुधवार को वह क्लब रोड स्थित अपने बहन के घर गया हुआ था. घर के बाहर अपनी पैशन प्रो नामक बाइक (बीआर 26 बी 6611) खड़ी की थी. जब पांच मिनट बाद लौटा, तो बाइक गायब थी. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गयी है.
गौरतलब है कि जनवरी से अब तक शहर में आधा दर्जन से अधिक बाइकों की चोरी हो गयी है. एक भी बाइक को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










