हाथियों ने झगरू बिगहा में कई घरों को तोड़ा

Published at :04 Feb 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने झगरू बिगहा में कई घरों को तोड़ा

मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने रफीगंज में मचायी तबाही रफीगंज (औरंगाबाद) : देव व मदनपुर के बाद 16 हाथियों के झुंड ने रफीगंज में तबाही मचायी. सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को बरबाद करने के बाद हाथियों का झुंड कासमा थाना क्षेत्र में पहुंचा. मंगलवार की रात दुगुल पंचायत के झगरू बिगहा गांव […]

विज्ञापन
मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने रफीगंज में मचायी तबाही
रफीगंज (औरंगाबाद) : देव व मदनपुर के बाद 16 हाथियों के झुंड ने रफीगंज में तबाही मचायी. सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को बरबाद करने के बाद हाथियों का झुंड कासमा थाना क्षेत्र में पहुंचा. मंगलवार की रात दुगुल पंचायत के झगरू बिगहा गांव में हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचाया. खेतों में आलू, सरसों व अरहर की फसल को रौंद दिया.
हाथियों को भगाने के लिए सोनारचक, झगरू बिगहा, बिजुलिया गांव के ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. वैसे ग्रामीण भगाने से अधिक दहशत में थे. कासमा थानाध्यक्ष नरोतम चंद ने भी आम लोगों के सहयोग से मशाल जला कर हाथियों को भगाने की कोशिश की. अंचल अधिकारी संजय कुमार अंबष्ठ भी पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि अर्जुन रिकियासन, महेंद्र रिकियासन के घर को अधिक नुकसान पहुंचा है.
सरयू रिकियासन, योगेंद्र रिकियासन के घरों के दीवारों को हाथियों ने तोड़ दिया. सामान भी बरबाद कर दिया. विजय रिकियासन व महेश्वर भूइंया के घरों के दीवारों को तोड़ दिया. रामेश्वर भूइंया, बनारसी भूइंया को भी नुकसान हुआ है. सीओ ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. वन विभाग को इससे संबंधित ध्यान आकृष्ट कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन