जिले के बरखास्त 15 रोजगार सेवक होंगे पुनर्नियोजित

Published at :26 Jan 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के बरखास्त 15 रोजगार सेवक होंगे पुनर्नियोजित

औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के बरखास्त 15 रोजगार सेवकों को पुनर्नियोजित कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी के 23 जनवरी को पत्रांक 259570 के माध्यम से हड़ताल पर जाने के कारण बरखास्त किये गये पंचायत रोजगार सेवकों को पुनर्नियोजित किया गया है. पुनर्नियोजित की यह कार्रवाई मनरेगा की समीक्षा […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के बरखास्त 15 रोजगार सेवकों को पुनर्नियोजित कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी के 23 जनवरी को पत्रांक 259570 के माध्यम से हड़ताल पर जाने के कारण बरखास्त किये गये पंचायत रोजगार सेवकों को पुनर्नियोजित किया गया है.
पुनर्नियोजित की यह कार्रवाई मनरेगा की समीक्षा के बाद की गयी है. मनरेगा की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बड़ी संख्या में पंचायत रोजगार सेवकों के बरखास्त होने के कारण कार्यों में प्रगति नहीं हो रही है. मनरेगा में प्रगति के लिए बरखास्त पंचायत रोजगार सेवकों को कुछ शर्तों के साथ विभाग द्वारा पुनर्नियोजित करने का निर्णय लिया है.
औरंगाबाद से आकाश कुमार गुप्ता, अफरोज आलम, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, ललन कुमार, संजय कुमार सिंह, व्यास मुनी, अशोक कुमार मिश्रा, शत्रुजीत कुमार पांडेय, बच्चू साव, कर्ण कुमार, अरविंद कुमार चौधरी द्वारा उप विकास आयुक्त सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि वैसे पंचायत रोजगार सेवकों को पुनर्नियोजित किया गया है जिनके द्वारा सरकारी अभिलेख या सरकारी संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाया गया है और जिनका कार्यकाल संतोषप्रद रहा है. पंचायत रोजगार सेवकों के पुनर्नियोजन का काम 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाये और इसका प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन