पोगर सरपंच के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रफीगंज प्रखंड की पोगर पंचायत के सरपंच तिलरी देवी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की सुबह घटी घटना से संबंधित प्राथमिकी सरपंच ने रफीगंज थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सरपंच ने उल्लेख किया है कि सुबह में घर से बाहर निकले हुए थे, इसी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : रफीगंज प्रखंड की पोगर पंचायत के सरपंच तिलरी देवी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की सुबह घटी घटना से संबंधित प्राथमिकी सरपंच ने रफीगंज थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सरपंच ने उल्लेख किया है कि सुबह में घर से बाहर निकले हुए थे, इसी बीच तेलथुआ निवासी दिनेश्वर पासवान, चंदन कुमार गाली गलौज करने लगे. जब विरोध किया तो लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की.
इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए पीएचसी रफीगंज लाया. इधर घटना के बाद सरपंचों में आक्रोश व्याप्त है. रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि सरपंच के साथ मारपीट की घटना घटी है, कारण क्या है इसकी छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










