बिजलीघर के मैनकनिक की हर्ट अटैक से मौत

बिजलीघर के मैनकनिक की हर्ट अटैक से मौत औरंगाबाद(ग्रामीण)नवीनगर व बारुण की सीमा पर बन रहे एनपीजीसी बिजलीघर के मैकेनिक उमाकांत राय की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. घटना सोमवार की रात की है. मिली […]
बिजलीघर के मैनकनिक की हर्ट अटैक से मौत औरंगाबाद(ग्रामीण)नवीनगर व बारुण की सीमा पर बन रहे एनपीजीसी बिजलीघर के मैकेनिक उमाकांत राय की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. घटना सोमवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, उमाकांत राय छपरा जिले के बेलवी थाना क्षेत्र के बेलवी गांव का रहनेवाला था. एनपीजीसी बिजलीघर निर्माण कर रहे एचसीसी कंपनी में मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और ससना गांव में एक किराये के मकान में रहता था. शाम छह बजे के करीब उसकी तबीयत खराब हुई और फिर वह अपने घर में जाकर सो गया. सोये अवस्था में ही उसकी मौत हो गयी. कंपनी में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे बारुण पीएचसी ले गये, जहां उमाकांत को मृत घोषित कर दिया गया. रात में शव को कर्मचारियों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. नगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और फिर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस द्वारा तैयार किये गये पंचनामा में मौत का कारण हर्ट अटैक बताया गया है. वैसे नरारी कला थाना को संबंधित थाना क्षेत्र होने के कारण सूचना भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










