134 बच्चों को पढ़ाते हैं एक शक्षिक

Published at :19 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
134 बच्चों को पढ़ाते हैं एक शक्षिक

134 बच्चों को पढ़ाते हैं एक शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद). टाल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय फतेगंज में मात्र एक शिक्षक है. एक शिक्षक 134 बच्चों को पढ़ाते हैं. विद्यालय के दो मंजिले भवन है. लेकिन, कई साल से यहां एक ही शिक्षक कार्यरत हैं. एक शिक्षक के रहने से हमेशा पठन-पाठन बाधित रहता है. स्कूली बच्चों […]

विज्ञापन

134 बच्चों को पढ़ाते हैं एक शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद). टाल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय फतेगंज में मात्र एक शिक्षक है. एक शिक्षक 134 बच्चों को पढ़ाते हैं. विद्यालय के दो मंजिले भवन है. लेकिन, कई साल से यहां एक ही शिक्षक कार्यरत हैं. एक शिक्षक के रहने से हमेशा पठन-पाठन बाधित रहता है. स्कूली बच्चों को समय से मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलता है. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हमेशा विभागीय काम में व्यस्त रहते हैं. पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि इस स्कूल में और शिक्षकों की पोस्टिंग की मांग जिलाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी से कई बार की गयी है. पंचायत समिति की बैठक में भी शिक्षकों की पोस्टिंग के लिए प्रस्ताव लाया गया. बावजूद अब तक किसी तरह की कोई पहल नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन