दो दुकानों से अवैध शराब बरामद, कारोबारी फरार

Published at :19 Jan 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों से अवैध शराब बरामद, कारोबारी फरार

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर रोड में छापेमारी कर दो दुकानों से भारी मात्रा में देश व विदेशी शराब बरामद किया है. हालांकि कारोबारी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि सूचना मिली […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर रोड में छापेमारी कर दो दुकानों से भारी मात्रा में देश व विदेशी शराब बरामद किया है. हालांकि कारोबारी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा.
इससे संबंधित जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहपुर मुहल्ले में रमेश मेहता व सत्य नारायण महतो गुमटी में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर दारोगा रीतेश कुमार दल बल के साथ छापेमारी की, जहां से दोनों की गुमटी से देशी व विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि रीतेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही फरार दुकानदारों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन