बदोपुर हाइस्कूल में दो शक्षिकों के भरोसे पढ़ाई

Published at :18 Jan 2016 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
बदोपुर हाइस्कूल में दो शक्षिकों के भरोसे पढ़ाई

बदोपुर हाइस्कूल में दो शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई रफीगंज (औरंगाबाद).उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बदोपुर में मिडिल स्कूल के शिक्षकों के भरोसे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है. मिडिल स्कूल को हाइ स्कूल में अपग्रेड हुए तीन वर्ष से अधिक हो गया है. पर हाइस्कूल के लिए मात्र दो ही शिक्षक नियुक्त हैं. ऐसे में नौवीं व […]

विज्ञापन

बदोपुर हाइस्कूल में दो शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई रफीगंज (औरंगाबाद).उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बदोपुर में मिडिल स्कूल के शिक्षकों के भरोसे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है. मिडिल स्कूल को हाइ स्कूल में अपग्रेड हुए तीन वर्ष से अधिक हो गया है. पर हाइस्कूल के लिए मात्र दो ही शिक्षक नियुक्त हैं. ऐसे में नौवीं व 10वीं के स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिक्षक के साथ-साथ विद्यालय में संसाधन का भी घोर अभाव है. हालांकि हाइस्कूल के लिए भवन का निर्माण लगभग हो चुका है. जानकारी के अनुसार, नौवीं व 10वीं में लगभग 400 छात्र-छात्राएं हैं. इसमें 10वीं के लगभग 200 छात्र-छात्राएं इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. जबकि स्कूल में मात्र दो ही विषय के शिक्षक है तो बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे. ऐसा नहीं की मिडिल स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां शिक्षकों की संख्या अधिक है. प्रभारी हेडमास्टर कारू प्रसाद बताते हैं कि वर्ग एक से आठ लगभग 600 बच्चे हैं. इन बच्चों के मात्र आठ ही शिक्षक हैं. ऐसे में यहां शिक्षकों की संख्या मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुपात से भी कम है. प्रखंड के अन्य उत्क्रमित हाइस्कूल में भी कमोवेश यही स्थिति है इस संबंध में प्रभारी हेडमास्टर ने बताया कि हाइस्कूल में शिक्षक की कमी रहने से पढ़ाई में कठिनाई होती है. वैसे मिडिल स्कूल के शिक्षकों से ही शिक्षण कार्य सुचारु से कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन