देव में चालक को छुरा घोंप कर ऑटो लूटा

देव में चालक को छुरा घोंप कर ऑटो लूटाचालक की स्थित गंभीर, रेफर औरंगाबाद कार्यालय.देव में एक ऑटो चालक को छुरा घोंप कर अपराधियों ने उसके वाहन को लेकर भाग निकले. घटना रविवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार यादव, निवासी डिहरा, थाना जम्होर अनुग्रह नारायण स्टेशन से अपना ऑटो चलाता […]
देव में चालक को छुरा घोंप कर ऑटो लूटाचालक की स्थित गंभीर, रेफर औरंगाबाद कार्यालय.देव में एक ऑटो चालक को छुरा घोंप कर अपराधियों ने उसके वाहन को लेकर भाग निकले. घटना रविवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार यादव, निवासी डिहरा, थाना जम्होर अनुग्रह नारायण स्टेशन से अपना ऑटो चलाता था. रविवार की रात तीन अपराधी यात्री के रूप में उसके पास पहुंचे और उसका ऑटो साढ़े तीन सौ रुपये में बालूगंज ले जाने के लिए तय किया. तीनों यात्री उसके ऑटो पर बैठ गये. ऑटो लेकर वह देव बाजार पार कर जैसे ही चांदपुर के समीप पहुंचा, उस पर बैठे अपराधियों ने उस पर चाकू से प्रहार किया. इसके बाद चाकू से कई बार वार किया और घायल होने पर ऑटो लेकर भाग गये. उसके चिल्लाने के शोर सुन कर सीआरपीएफ कैंप के जवान घटनास्थल पर पहुंचे,उसे उठा कर देव अस्पताल में ले गये. यहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताया. जख्मी आॅटो चालक को बड़े चिकित्सालय में ले जाया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. एसपी बाबू राम ने ऑटो चालक पर हमला कर आॅटो लूटे जाने की घटना की पुष्टि की है. इधर, इस घटना से एन रोड स्टेशन पर रात में आॅटो चलानेवाले आॅटो चालकों के दहशत है. देव थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,लेकिन आॅटो चालक का बयान आने पर स्थिति और स्पष्ट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










