23 से बिजली परियोजना को बंद करने का नर्णिय

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
23 से बिजली परियोजना को बंद करने का नर्णिय

23 से बिजली परियोजना को बंद करने का निर्णयबीआरबीसीएल इंटक मजदूर कांग्रेस संघ की आमसभा में की घोषणाफोटो नंबर-20, परिचय-आमसभा में उपस्थित इंटक कार्यकर्तानवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के एगहारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीआरबीसीएल इंटक मजदूर कांग्रेस संघ की आमसभा आयोजित की गयी. आमसभा के दौरान 23 जनवरी से एनटीपीसी बीआरबीसीएल को अनिश्चितकालीन बंद किये जाने की […]

विज्ञापन

23 से बिजली परियोजना को बंद करने का निर्णयबीआरबीसीएल इंटक मजदूर कांग्रेस संघ की आमसभा में की घोषणाफोटो नंबर-20, परिचय-आमसभा में उपस्थित इंटक कार्यकर्तानवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के एगहारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीआरबीसीएल इंटक मजदूर कांग्रेस संघ की आमसभा आयोजित की गयी. आमसभा के दौरान 23 जनवरी से एनटीपीसी बीआरबीसीएल को अनिश्चितकालीन बंद किये जाने की घोषणा की गयी. प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह व अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि एनटीपीसी में बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है. जबकि इस संबंध में परियोजना के पदाधिकारियों को आवेदन देकर सामूहिक रूप से निवेदन किया गया था कि यदि सामान्य पदों पर नियुक्ति होता है, उसमें वैसे मजदूरों को प्राथमिकता दी जाये जो चार-पांच वर्षों से परियोजना में कार्यरत हैं. लेकिन इस परियोजना में एक ही काम कर रहे मजदूरों को अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है, जो भेदभाव पूर्ण है. वर्षों से काम कर रहे सैकड़ों मजदूरों को विभिन्न कंपनियों द्वारा श्रम कानून के तहत सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है. उन्हें न तो बोनस, छुट्टी, वेतन परची, बैंक से वेतन का भुगतान व नियमानुसार सुविधा नहीं प्रदान किया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है. इस मौके पर उपेंद्र यादव, भोला यादव, राजेश कुमार, अनुज कुमार, मिथिलेश कुमार, संतोष सिंह, अभय सिंह, विनय कुमार,आकाश सिंह, अमरेंद्र कुमार, विवेक कुमार,चंदन कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन