देव रोड स्टेशन हॉल्ट पर यात्री सुविधाएं नहीं

देव रोड स्टेशन हाॅल्ट पर यात्री सुविधाएं नहींरफीगंज (औरंगाबाद).गया-मुगलसराय रेलखंड के देव रोड स्टेशन हॉल्ट में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं रहने से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इस हॉल्ट से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्जनों गांव के लोग यात्रा करते हैं,जिससे लाखों का राजस्व रेलवे विभाग को प्राप्त होता है. […]
देव रोड स्टेशन हाॅल्ट पर यात्री सुविधाएं नहींरफीगंज (औरंगाबाद).गया-मुगलसराय रेलखंड के देव रोड स्टेशन हॉल्ट में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं रहने से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इस हॉल्ट से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्जनों गांव के लोग यात्रा करते हैं,जिससे लाखों का राजस्व रेलवे विभाग को प्राप्त होता है. बावजूद पेयजल, यात्री शेड का अभाव है. सदी,गरमी या बरसात के मौसम में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है. पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था स्टेशन हाल्ट पर नहीं है. पूर्व प्रमुख राजेंद्र कुमार सिंह, मुखिया बसंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि कोटवारा, कर्णसारा, भलु खैरा, मिश्रिर बिगहा, भदवा सहित दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन यहां से यात्रा करते हैं. पेयजल व यात्री शेड के लिए कई बार रेलवे विभाग के पदाधिकारी को सूचना दी गयी. लेकिन अब तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. उन्होनें कहा कि मूलभूत सुविधाएं हॉल्ट पर उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










