पहले धान गया, अब गेहूं...

पहले धान गया, अब गेहूं…नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की बढ़ी चिंतारबी फसलों के पटवन में आ रही दिक्कत फोटो नंबर-1, परिचय- मनौरा रजवाहा माइनरओबरा (औरंगाबाद). खरांटी स्थित रजवाहा माइनर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसानों को रबी फसल की पटवन में परेशानी का सामना करना पड़ […]
पहले धान गया, अब गेहूं…नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की बढ़ी चिंतारबी फसलों के पटवन में आ रही दिक्कत फोटो नंबर-1, परिचय- मनौरा रजवाहा माइनरओबरा (औरंगाबाद). खरांटी स्थित रजवाहा माइनर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसानों को रबी फसल की पटवन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान वीरेंद्र पांडेय, वेदप्रकाश, शिक्षक कमलेश कुमार विकल, प्रकाश सिन्हा, बृजनंदन प्रजापति, नवल दूबे व अन्य का कहना है कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारी के उदासीन रवैये के कारण यह स्थिति उत्पन्न है. इसके कारण गेहूं की फसल की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है. किसानों का कहना है कि उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. धान के वक्त नहर में पानी नहीं दिया गया है, जिसके कारण धान बरबाद हो गयी. अब रबी में भी वही हाल है. किसानों ने बताया कि जब तक मनौरा रजवाहा में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जाता, तब तक पूर्ण रूप से सिंचाई संभव नहीं है. लोगों ने एसडीओ नेमलाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










