पानी नहीं निकलने से मुहल्ले में जमा हो रहा पानी

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पानी नहीं निकलने से मुहल्ले में जमा हो रहा पानी

पानी नहीं निकलने से मुहल्ले में जमा हाे रहा पानीपुराने पोस्टऑफिस में तालाब जैसा नजारा, सड़क से ऊंची है नाली फोटो नंबर-2,-झील में तब्दील हुआ मुहल्ला.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने पोस्टऑफिस मुहल्ले में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से मुहल्ले में जलजमाव शुरू हो गया है. लोगों को आने-जाने में परेशानी हो […]

विज्ञापन

पानी नहीं निकलने से मुहल्ले में जमा हाे रहा पानीपुराने पोस्टऑफिस में तालाब जैसा नजारा, सड़क से ऊंची है नाली फोटो नंबर-2,-झील में तब्दील हुआ मुहल्ला.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने पोस्टऑफिस मुहल्ले में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से मुहल्ले में जलजमाव शुरू हो गया है. लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. पता चला है कि पंचायत निधि द्वारा दो वर्ष पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था. सड़क से ऊंची होने के कारण पूर्ण रूप से पानी की निकासी नहीं हो रही है. बरसात की कौन कहे, यहां तो गरमी के दिनों में भी तालाब जैसी स्थिति बनी रहती है. विकास पांडेय, डाॅ भागवत सिंह, सुरेश प्रसाद, बृजा डोम व अन्य ने बताया कि नाली का सही रूप से निर्माण नहीं होने के कारण यह स्थिति है. उनका आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि भी इसका ख्याल नहीं रखते. शायद ही कभी साफ-सफाई करायी गयी हो. लोगों ने पंचायत की मुखिया कांती देवी से इस समस्या पर काम करने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन