तेतरिया में मनी कर्पूरी जयंती

Published at :16 Jan 2016 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
तेतरिया में मनी कर्पूरी जयंती

तेतरिया में मनी कर्पूरी जयंतीफोटो- संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण)भाजपा अति पिछड़ा मोरचा के बैनर तले तेतरिया गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ भीम सिंह, गोह विधायक मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

तेतरिया में मनी कर्पूरी जयंतीफोटो- संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण)भाजपा अति पिछड़ा मोरचा के बैनर तले तेतरिया गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ भीम सिंह, गोह विधायक मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. साथ ही कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ भीम सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बताये मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए काम किया. समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए काम किया. उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे हम रक्षक मानते थे, वह भक्षक बन गये. 24 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. इसमें बिहार के कोने-कोने से हजारों लोग पहुंचेगे. इस कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार, भोला सिंह, दशरथ मेहता, ठाकुर अटल बिहारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन