जोगिया को जसोइया ने हराया

जोगिया को जसोइया ने हराया फोटो नंबर-28, परिचय- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीओ तारा प्रकाश व अन्य ओबरा (औरंगाबाद).ओबरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर जगतपति क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच का उद्घाटन शनिवार को ओबरा के सीओ तारा प्रकाश व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया. उद्घाटन के उपरांत जसोइया व जोगिया क्रिकेट […]
जोगिया को जसोइया ने हराया फोटो नंबर-28, परिचय- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीओ तारा प्रकाश व अन्य ओबरा (औरंगाबाद).ओबरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर जगतपति क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच का उद्घाटन शनिवार को ओबरा के सीओ तारा प्रकाश व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया. उद्घाटन के उपरांत जसोइया व जोगिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों से सीओ ने परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल की शुभकामना दी. सीओ ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को तरासने का एक मौका मिलता है. पैक्स अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को और बेहतर करना होगा,ताकि बिहार क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके. इधर जसोइया व जागिया के बीच खेले गये मैच में जसोइया सात विकेट से जीता. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. ———————विषपान से युवक की मौत ओबरा(औरंगाबाद).ओबरा विद्युत विभाग के आवासीय क्वार्टर में रहनेवाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना शुक्रवार की रात की है. जानकारी के अनुसार, युवक मेहदा गांव का रहनेवाला था. पारिवारिक कलह में ऐसा कदम उठाया. स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने ओबरा के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया. वहां के चिकित्सक ने उसे जमुहार अस्पताल में भेजा,जहां उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










