घर-घर जायेंगे जनगणनाकर्मी

Published at :16 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर जायेंगे जनगणनाकर्मी

घर-घर जायेंगे जनगणनाकर्मी अंबा(औरंगाबाद). जनगणना में लगाये गये कर्मचारियों को एनपीआर रजिस्टर के साथ सभी तरह का मेटेरियल उपलब्ध कराया गया. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में 437 ब्लॉक बनाया गया है. सभी ब्लाक में शिक्षक व आगंबाड़ी सेविका को लगाया गया है. पहले की जनगणना सूची के साथ कर्मचारी घर-घर जायेंगे और […]

विज्ञापन

घर-घर जायेंगे जनगणनाकर्मी अंबा(औरंगाबाद). जनगणना में लगाये गये कर्मचारियों को एनपीआर रजिस्टर के साथ सभी तरह का मेटेरियल उपलब्ध कराया गया. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में 437 ब्लॉक बनाया गया है. सभी ब्लाक में शिक्षक व आगंबाड़ी सेविका को लगाया गया है. पहले की जनगणना सूची के साथ कर्मचारी घर-घर जायेंगे और आवश्यक जानकारी लेकर रजिस्टर मे खाली पड़े कॉलम को भरेंगे. यदि जनगणना रजिस्टर पर किसी के नाम में त्रुटि है तो उसका सुधार किया जायेगा. इसके साथ ही परिवार के नये सदस्यों का नाम भी जोड़ा जायेगा. आधार कार्ड व राशन कार्ड का नंबर भी अंकित करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है.———————————सड़क दुर्घटना में एक जख्मीकुटुंबा (औरंगाबाद). अंबा-नवीनगर रोड में चिल्हकी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में टंडवा थाना क्षेत्र के मेहियां गांव के जितेंद्र सिंह जख्मी हो गये. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कुटुंबा पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले गयी. जानकारी के अनुसार, सड़क पर ब्रेकर होने से दो मारुति आपस में टकरा गयी. इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गयी है. ब्रेकर काफी ऊंचा होने के कारण अक्सर यहां दुर्घटना हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन