अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की अधिवक्ताओं ने की निंदा दाउदनगर (औरंगाबाद).औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने पर विधि संघ दाउदनगर के अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया है. विधि संघ के […]
अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की अधिवक्ताओं ने की निंदा दाउदनगर (औरंगाबाद).औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने पर विधि संघ दाउदनगर के अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया है. विधि संघ के अधिवक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. विधि संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हर वर्ग के लिए काम करते है. वे सिर्फ मुकदमे की पैरवी करते हैं. पर अधिवक्ताओं से रंगदारी मांगना बिल्कुल निंदनीय है. अपराधियों को इसके लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अधिवकता अजय कुमार से रंगदारी मांगनेवाले अपराधियों की गिरफ्तारी अवश्य होनी चाहिए. विधि संघ पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अजय कुमार से रंगदारी मांगने वाले लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए. अधिवक्ता सत्येंद्र कमार ने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य होता है कि वह अपने मुव्वकिल की निष्पछता पूर्वक पैरवी करे. इस पर भी अगर अपराधी धमकी देता है तो प्रशासन को अधिवक्ताओं को शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी होगी. अधिवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि इस घटना की हमलोग कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हैं. इस घटना की निंदा अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह, नवल शर्मा, अशोक शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










