इंटर वद्यिालय का नहीं है भवन

इंटर विद्यालय का नहीं है भवन छात्राओं को पढ़ाई करने में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, रफीगंज (औरंगाबाद)कन्या उच्च विद्यालय रफीगंज में भवन की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. उच्च विद्यालय को इंटर का दर्जा मिले तीन वर्ष से ज्यादा हो गया. लेकिन, भवन इंटर की पढ़ाई के लिए भवन का […]
इंटर विद्यालय का नहीं है भवन छात्राओं को पढ़ाई करने में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, रफीगंज (औरंगाबाद)कन्या उच्च विद्यालय रफीगंज में भवन की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. उच्च विद्यालय को इंटर का दर्जा मिले तीन वर्ष से ज्यादा हो गया. लेकिन, भवन इंटर की पढ़ाई के लिए भवन का निर्माण नहीं किया गया. नौवीं व 10वीं में लगभग ढाई हजार छात्राएं हैं. वहीं, इंटर में लगभग सात सौ छात्राएं हैं. उच्च विद्यालय के दो कमरे में इंटर की छात्राओं की पढ़ाई होती है. प्रधानाध्यापक शंभु ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की भूमि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसके लिए सीओ को कई बार आवेदन दिया गया. लेकिन, मापी कर स्कूल की जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी. उप मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार का कहना है कि विद्यालय में भवन निर्माण के लिये कई बार आवंटन आया. लेकिन, जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पैसे लौटे गये. उच्च विद्यालय के लिये जैन धर्मशाला के पीछे तथा कुछ अन्य जगह जमीन चयन किया गया था. लेकिन, मापी नहीं होने के कारण विद्यालय की जमीन उपलब्ध नहीं हो पायी. इसके कारण भवन निर्माण नहीं हो पा रहा है. सीओ डाॅ संजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. यहां तक प्रधनाध्यापक को कई बार फोन करके बुलाया गया. लेकिन, आज तक इस संबंध में मुलाकात भी करने नहीं आये. प्रधानाध्यापक द्वारा जमीन मापी के लिये आवेदन दिया जाता है तो इस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










