गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य

Published at :15 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य राजप्रभा कल्याण समिति ने गरीबों के बीच बांटी कंबल औरंगाबाद (ग्रामीण). मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को राजप्रभा कल्याण समिति एरका अंबा के सदस्यों ने गरीबों, असहायों व विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल संस्था […]

विज्ञापन

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य राजप्रभा कल्याण समिति ने गरीबों के बीच बांटी कंबल औरंगाबाद (ग्रामीण). मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को राजप्रभा कल्याण समिति एरका अंबा के सदस्यों ने गरीबों, असहायों व विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल संस्था द्वारा गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है. गरीबों को सेवा किये बिना लोगों का कार्य सिद्ध नहीं हो सकता. इस लिए सभी को चाहिए कि जिस तरह से बड़े घराने के लोग खुशी से पर्व मनाते हैं उसी तरह गरीबों को ख्याल रखा जाये. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर लगभग सैकड़ों लोगों के बीच चूड़ा, तिलकुट व दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर लालदेव सिंह, जगनारायण पांडेय, मथुरा प्रसाद, अभय राजहंस, अभिषेक कुमार, देवनंदन सिंह, जगत प्रसाद, शंभु पांडेय, जनार्दन, विश्वनाथ व युगल किशोर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन