देव प्रखंड के प्रदीप व दाउदनगर के अरविंद बने लोजपा अध्यक्ष

देव प्रखंड के प्रदीप व दाउदनगर के अरविंद बने लोजपा अध्यक्ष औरंगाबाद (नगर). लोक जनशक्ति पार्टी के देव प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. पार्टी के जिलाध्यक्ष सह संयोजक अनूप कुमार ठाकुर ने अपने पत्रांक 22 एवं 23 दिनांक 15.01.2016 […]
देव प्रखंड के प्रदीप व दाउदनगर के अरविंद बने लोजपा अध्यक्ष औरंगाबाद (नगर). लोक जनशक्ति पार्टी के देव प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. पार्टी के जिलाध्यक्ष सह संयोजक अनूप कुमार ठाकुर ने अपने पत्रांक 22 एवं 23 दिनांक 15.01.2016 के अनुसार पार्टी के कार्यों की अहम भूमिका देखते हुए दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार पासवान को मनोनीत किया है. वहीं, देव प्रखंड की जिम्मेवारी प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गयी है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से दोनों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है उसे निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य सुनिश्चित करेंगे. दोनों प्रखंड अध्यक्षों को दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद पासवान, दलित सेना के महासचिव बच्चा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, महेंद्र पासवान, दीपक कुमार, सुधीर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










