औरंगाबाद बन रहा शक्षिा का केंद्र : सांसद

Published at :15 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद बन रहा शक्षिा का केंद्र : सांसद

औरंगाबाद बन रहा शिक्षा का केंद्र : सांसद सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के सिटी ऑफिस का सांसद ने किया उद्घाटन फोटो नंबर-1, परिचय-दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर)सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के सिटी ऑफिस का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद बन रहा शिक्षा का केंद्र : सांसद सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के सिटी ऑफिस का सांसद ने किया उद्घाटन फोटो नंबर-1, परिचय-दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर)सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के सिटी ऑफिस का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के सिटी ऑफिस का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद के शिक्षा जगत में सेंट जेवियर्स एक बड़ी उपलब्धि है. औरंगाबाद धीरे-धीरे शैक्षणिक क्षेत्र का केंद्र बनते जा रहा है. इस विद्यालय के यहां खुलने से बच्चों का प्राथमिक शिक्षण बेहतर होगा और इस विद्यालय के उच्च कक्षा से पास होकर विद्यार्थी अच्छे मुकाम हासिल करेंगे. उद्घाटन के दौरान संस्था के निदेशक शशि कुमार ने बताया कि सेंट जेवियर्स हाइस्कूल उच्च मानक व उद्देश्यों के साथ शुरू की गयी है. इसकी एक इकाई औरंगाबाद की धरती पर स्थापित की जा रही है. 15 जनवरी से नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी. विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के दिन लगभग पांच सौ बच्चों का नामांकन किया गया. इस मौके पर संस्था के निदेशक प्रशांत चंद्रा, मनीष चंद्रा, सचिव प्रियंका चंद्रा, उप निदेशक रीना मल्होत्रा, संयोजक डाॅ लोलिता कर्माकर , को-ऑर्डिनेटर डाॅ रेणु, बिंदु सिंह, अवंतिका अग्रवाल व मोहनिया शाखा के सचिव आशीष जायसवाल, समाजसेवी राजेंद्र नाथ सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन