हमारा गांव, हमारी योजना में बोरिंग कराने का नर्णिय

हमारा गांव, हमारी योजना में बोरिंग कराने का निर्णय रफीगंज (औरंगाबाद).केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हमारा गांव, हमारी योजना के तहत गोरडीहा पंचायत के वार्डों में आमसभा की गयी. आमसभा की शुरुआत औरंवा गांव के वार्ड नंबर एक से किया गया. लोगों ने गली, नाली, चापाकल, सोलर लाइट, बिजली, ट्रांसफाॅर्मर, पीसीसी, आहर, पोखर सहित विभिन्न […]
हमारा गांव, हमारी योजना में बोरिंग कराने का निर्णय रफीगंज (औरंगाबाद).केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हमारा गांव, हमारी योजना के तहत गोरडीहा पंचायत के वार्डों में आमसभा की गयी. आमसभा की शुरुआत औरंवा गांव के वार्ड नंबर एक से किया गया. लोगों ने गली, नाली, चापाकल, सोलर लाइट, बिजली, ट्रांसफाॅर्मर, पीसीसी, आहर, पोखर सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ली. मुखिया एस शाहजादा शाही ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए सिंचाई के लिए बोरिंग व बिजली की व्यवस्था जरूरी है. इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर हीरा बोरिंग कराने के लिए योजना का चयन किया जायेगा. विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रथम उद्देश्य है. पांच फरवरी तक चयनित योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके. ऐसी योजना पर काम शुरू करा दिया जायेगा. इस मौके पर सीटी मनरेगा के मोहम्मद तसलीम, शैली कुमारी, अमित कुमार, नागेंद्र प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, रामजीवन सिंह, गनौरी प्रजापत, सरिता देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










