देव रोड में ऑटो नाले में पलटी

Published at :14 Jan 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
देव रोड में ऑटो नाले में पलटी

देव रोड में ऑटो नाले में पलटी फोटो नंबर-,परिचय- नाले में गिरी ऑटोकुटुंबा(औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय अंबा के देव रोड की खाई से अनियंत्रित होकर ऑटो नाले में जा गिरी. इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि संयोग ही रहा कि इस पर बैठे सवारी को काफी चोट नहीं आयी. खाई में गिरते के साथ ही उस […]

विज्ञापन

देव रोड में ऑटो नाले में पलटी फोटो नंबर-,परिचय- नाले में गिरी ऑटोकुटुंबा(औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय अंबा के देव रोड की खाई से अनियंत्रित होकर ऑटो नाले में जा गिरी. इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि संयोग ही रहा कि इस पर बैठे सवारी को काफी चोट नहीं आयी. खाई में गिरते के साथ ही उस जगह लोगों की भीड़ लग गयी. गिरे ऑटो देख लोग प्रशासन व विभाग को दोषी ठहरा रहे थे. लोगों का कहना था कि अंबा चौक से लेकर थाना तक सड़क को पीसीसी कराया गया पर बीच में खाई छोड़ दिया जा रहा है. भारी वाहन को इस रास्ते से जाने में काफी परेशानी होती है. गौरतलब है कि खाई के समीप ही नाला है. यहां पुल बनाने की जरूरत है. पुल नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हालांकि प्रखंड के अधिकारी प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते है और इससे उन्हें परेशानी भी होती है. इसके बावजूद भी उनका ध्यान इस ओर नहीं है. सड़क पर इस तरह की खाई होने से जाम की स्थिति भी बन जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन