बेल पर रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने पुलिस को लगायी फटकार

Published at :14 Jan 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बेल पर रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने पुलिस को लगायी फटकार

बेल पर रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने पुलिस को लगायी फटकार दाउदनगर (औरंगाबाद).अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी गौरव आनंद के न्यायालय ने दाउदनगर पुलिस को जमकर फटकार लगायी. दाउदनगर थाना कांड संख्या 169/15 में पुलिस ने आरोपितों को पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर भी गिरफ्तार कर लिया था. […]

विज्ञापन

बेल पर रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने पुलिस को लगायी फटकार दाउदनगर (औरंगाबाद).अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी गौरव आनंद के न्यायालय ने दाउदनगर पुलिस को जमकर फटकार लगायी. दाउदनगर थाना कांड संख्या 169/15 में पुलिस ने आरोपितों को पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर भी गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए लाया था. बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजीव कुमार द्वारा जब न्यायालय को यह सूचना दी गयी कि सभी गिरफ्तार आरोपित को पटना उच्च न्यायालय द्वारा बेल पहले ही मंजूर किया जा चुका है. इन्हें न्यायालय में बेल बॉड भरना है, फिर भी पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लायी है. अधिवकता द्वारा न्यायालय को बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद परिजनों द्वारा थाना पर जाकर पटना उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत की कॉपी भी दिखलाई, पर पुलिसवाले बात नहीं माने और हथकड़ी लगा कर सभी आरोपितों को न्यायालय में लाया गया है. इस पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने इस वाद के आइओ को तलब किया और कड़ी फटकार लगायी. इसके बाद सभी आरोपितों को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन