गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं

Published at :14 Jan 2016 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं

गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहींफोटो नंबर -103, परिचय- कार्यक्रम का उदघाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह, उपस्थित अन्य लोगऔरंगाबाद.पुनपुन-बटाने नदी के संगम तट पर स्थित विष्णुधाम रढुआ के प्रांगण में जिला नागिरक परिषद के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों के बीच चूड़ा के साथ कंबल का वितरण किया गया. […]

विज्ञापन

गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहींफोटो नंबर -103, परिचय- कार्यक्रम का उदघाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह, उपस्थित अन्य लोगऔरंगाबाद.पुनपुन-बटाने नदी के संगम तट पर स्थित विष्णुधाम रढुआ के प्रांगण में जिला नागिरक परिषद के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों के बीच चूड़ा के साथ कंबल का वितरण किया गया. व्यवसायी श्याम किशोर प्रसाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. इस दौरान मुखिया संजीव दूबे, डाॅ चंद्रशेखर प्रसाद, राकेश सिंह, पुरुषोत्तम उपाध्याय, नरेश कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे. सांसद ने दर्जनों गरीबों के बीच कंबल व चूड़ा का वितरण किया. सामग्री पाकर गरीब बेहद खुश हुए महिला बुधनी देवी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस ठंड में कंबल देकर बहुत कृपा की है. गरीबों की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है. सांसद ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व के साथ-साथ ठंड के इस मौसम में जिला नागरिक परिषद ने कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों की सेवा का एक अवसर प्राप्त किया है. समय -समय पर कंबल वितरण कर हम गरीबों की जरूरतों को पूरा भी करते आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन