आधा दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार

आधा दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार परिजनों के चीत्कार से दहल उठा सदर अस्पताल औरंगाबाद (नगर)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-98 पर मंजूराही गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने-चिल्लाने लगे, जिससे पूरा सदर […]
आधा दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार परिजनों के चीत्कार से दहल उठा सदर अस्पताल औरंगाबाद (नगर)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-98 पर मंजूराही गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने-चिल्लाने लगे, जिससे पूरा सदर अस्पताल दहल उठा. साथ ही अस्पताल परिसर गमगीन माहौल में डूब गया. जो लोग मौत की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे और शवों को जैसे ही देखा कि उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. हालांकि मृतक के परिजन शव को लेकर सड़क जाम करने को लेकर हंगामा कर रहे थे. हालांकि सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक आनंद शंकर सिंह व पुलिस पदाधिकारियों की पहल पर और लाठीचार्ज होने के बाद उपद्रवी शांत हुए. बावजूद परिजन शव को पोस्टमार्टम होने के बाद श्रीसीमेंट के समीप एनएच-98 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा, साथ ही हंगामा कर रहे पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया. इधर सदर एसडीपीओ पीएन साहू ने कहा कि जो लोग बवाल, हंगामा व सदर अस्पताल में तोड़-फोड़ किये हैं उनलोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करायी गयी है. जो लोग दोषी होंगे वे लोग कानून के शिकंजे में कसे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










