पत्नी के साथ हथियार लिये कुख्यात अपराधी पकड़ाया

Published at :14 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के  साथ हथियार लिये कुख्यात अपराधी पकड़ाया

पत्नी के साथ हथियार लिये कुख्यात अपराधी पकड़ाया औरंगाबाद कार्यालय.कुख्यात अपराधी उमाशंकर दूबे को पुलिस ने पत्नी मंजू देवी के साथ हथियार लिये गिरफ्तार किया गया है. एसपी बाबू राम ने बताया कि उमाशंकर दूबे अपने गांव नवीनगर थाना क्षेत्र के देवी कांडी में आया था. गुप्त जानकारी के आधार पर उमाशंकर दूबे व उसकी […]

विज्ञापन

पत्नी के साथ हथियार लिये कुख्यात अपराधी पकड़ाया औरंगाबाद कार्यालय.कुख्यात अपराधी उमाशंकर दूबे को पुलिस ने पत्नी मंजू देवी के साथ हथियार लिये गिरफ्तार किया गया है. एसपी बाबू राम ने बताया कि उमाशंकर दूबे अपने गांव नवीनगर थाना क्षेत्र के देवी कांडी में आया था. गुप्त जानकारी के आधार पर उमाशंकर दूबे व उसकी पत्नी मंजु देवी को एक कट्टा, तीन कारतूस, चरस, गांजा सहित कई नशीले पदार्थों के साथ गांव से ही गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि उमाशंकर दूबे नये-नये लड़कों को अपने गिरोह में शामिल कर क्राइम करता था. यह बैंक लूट, नरारी में हुई आपराधिक घटना, मदनपुर ट्रक लूट सहित कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह डेढ़ माह पहले जेल से छुटा था और फिर अपराध करना शुरू कर दिया था. पुलिस के लिए यह परेशानी का कारण बन गया था. इसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गयी थी, लेकिन भूमिगत होने के कारण पकड़ में नहीं आ सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन