280 गरीबों के बीच कंबल बांटे

Published at :14 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
280 गरीबों के बीच कंबल बांटे

280 गरीबों के बीच कंबल बांटे फोटो नंबर-9, परिचय-कंबल देते नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार व अन्य नवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत कार्यालय, नवीनगर में गुरूवार को अध्यक्ष राधा सिंह की अध्यक्षता में 280 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित कुमार पिंटू, […]

विज्ञापन

280 गरीबों के बीच कंबल बांटे फोटो नंबर-9, परिचय-कंबल देते नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार व अन्य नवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत कार्यालय, नवीनगर में गुरूवार को अध्यक्ष राधा सिंह की अध्यक्षता में 280 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित कुमार पिंटू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गिरेश सिंह, विपिन कुमार, प्रेम शंकर जायसवाल, महेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. मुकेश कुमार ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों के 280 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. ताकि ठंड में में राहत प्रदान हो सके. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने नप के सभी वार्डों में हो रहे विकास कार्यों की सहाना करते हुए अब तक का सबसे बेहतर नपं बोर्ड बताया. मौके पर अमित कुमार पिंटू ,विपिन कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, मंजीत कुमार, रंजनीश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन