पेंशन फॉर्म नहीं मिलने से बैंक उपभोक्ता परेशान

Published at :14 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशन फॉर्म नहीं मिलने से बैंक उपभोक्ता परेशान

पेंशन फॉर्म नहीं मिलने से बैंक उपभोक्ता परेशाननवीनगर (औरंगाबाद).मंगल बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं. गुरूवार को बैंक उपभोक्ता कुमार अवधेश सिंह ने बताया कि इस बैंक में किसी तरह का कोई भी फाॅर्म या जानकारी उपलब्ध नहीं कराया जाता है. उन्होंने कहा कि पेंशन […]

विज्ञापन

पेंशन फॉर्म नहीं मिलने से बैंक उपभोक्ता परेशाननवीनगर (औरंगाबाद).मंगल बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं. गुरूवार को बैंक उपभोक्ता कुमार अवधेश सिंह ने बताया कि इस बैंक में किसी तरह का कोई भी फाॅर्म या जानकारी उपलब्ध नहीं कराया जाता है. उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित जानकारी लेना चाहा व पेंशन फाॅर्म की मांग की, तो फाॅर्म देने व कुछ भी बताने से बैंककर्मी ने इनकार किया. आग्रह करने पर अव्यवहारिक तरीके से कहा कि फाॅर्म उपलब्ध नहीं है. इसकी शिकायत करने शाखा प्रबंधक के कार्यालय में गये तो पता चला कि प्रबंधक बैंक में उपस्थित नहीं है. उन्होंने बताया कि अप्रैल 2014 से लेकर आज तक बैंककर्मियों की लापरवाही से हमें पेंशन नहीं मिल पाया है. इसके कारण मुझे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन