कई लोगों ने मकर संक्रांति मनायी, कई आज के लिए तैयारी की

Published at :14 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
कई लोगों ने मकर संक्रांति मनायी, कई आज के लिए तैयारी की

कई लोगों ने मकर संक्रांति मनायी, कई आज के लिए तैयारी की नवीनगर (औरंगाबाद).मकर संक्रांति को लेकर नवीनगर के सभी हाट बाजारों में चूड़ा, गुड़ व तिलकुट की दुकानें सजी है. हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाना वाला यह त्योहार इस वर्ष 14 व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. कुछ लोग 14 […]

विज्ञापन

कई लोगों ने मकर संक्रांति मनायी, कई आज के लिए तैयारी की नवीनगर (औरंगाबाद).मकर संक्रांति को लेकर नवीनगर के सभी हाट बाजारों में चूड़ा, गुड़ व तिलकुट की दुकानें सजी है. हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाना वाला यह त्योहार इस वर्ष 14 व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. कुछ लोग 14 जनवरी को इस मनाया. वहीं कई लोग 15 जनवरी को मनायेंगे. इसको लेकर कई लोगों में अब भी संशय बना हुआ है. इसे स्पष्ट करते हुए आचार्य रवींद्र पांडेय ने कहा कि सिर्फ इसी वर्ष ही नहीं बल्कि लगातार अगले कई वर्ष तक 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाया जायेगा. इसका मुख्य कारण 14 जनवरी सूर्य का संचार मकर पर नहीं होना है. 15 जनवरी सुबह साढ़े सात बजे से पुण्यदायक स्नान काल आरंभ हो रहा है. दिनेश तिवारी ने कहा कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करती है उसी पुण्यकाल को संक्रांति कहते हैं. ऐसे तो हर महीने संक्रांति होती है. पर जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करती है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन से शुभ कार्य आरंभ हो जाता है. इसके अलावे उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2016 से लेकर अब अगले 82 वर्षों तक मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इसका मुख्य कारण प्रकृति में आ रहे परिवर्तन तथा हम सबों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के कारण ग्लोबल वर्मिंग से पृथ्वी व सूर्य की कक्षा में अंतर का निर्माण हो रहा है. यही कारण 14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का त्योहार अब 15 जनवरी को मनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन