रोट्रैक्ट ने मरीजों में बांटे चूड़ा-तिलकुट

रोट्रैक्ट ने मरीजों में बांटे चूड़ा-तिलकुट (फोटो नंबर-12)कैप्शन- सदर अस्पताल में स्टॉल लगाये समाजसेवी औरंगाबाद (सदर) रोट्रैक्ट क्लब मौर्य के सदस्यों ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मकर संक्रांति पर मरीजों के बीच चूड़ा, तिलकुट व दूध का वितरण किया. सदर अस्पताल के परिसर में स्टॉल लगा कर बारी-बारी से मरीजों को चूड़ा व तिलकुट […]
रोट्रैक्ट ने मरीजों में बांटे चूड़ा-तिलकुट (फोटो नंबर-12)कैप्शन- सदर अस्पताल में स्टॉल लगाये समाजसेवी औरंगाबाद (सदर) रोट्रैक्ट क्लब मौर्य के सदस्यों ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मकर संक्रांति पर मरीजों के बीच चूड़ा, तिलकुट व दूध का वितरण किया. सदर अस्पताल के परिसर में स्टॉल लगा कर बारी-बारी से मरीजों को चूड़ा व तिलकुट दिया. इसके बाद प्रसूति वार्ड में भी मरीजों को चूड़ा, तिलकूट देते हुए मकर संक्रांति की बधाई दी. इस मौके पर रोटरी क्लब के महावीर जैन, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सारंगधर सिंह, अरूणंजय कुमार उपस्थित थे. रोट्रैक्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति पर मरीजों के बीच थोड़ी खुशियां बांटने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि मरीजों के बीच खाद्य सामग्री देने के उपरांत दलित बस्ती में भी चूड़ा, गुड़, तिलकूट व दूध का वितरण किया गया. इस अवसर पर रोट्रैक्ट के सचिव दीपक कुमार, आजाद गोस्वामी, ललन कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष कुमार यादव, राजू गुप्ता व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










