विधि संघ ने प्रस्तुत की आय-व्यय का ब्योरा

Published at :14 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
विधि संघ ने प्रस्तुत की आय-व्यय का ब्योरा

विधि संघ ने प्रस्तुत की आय-व्यय का ब्योरा दाउदनगर (औरंगाबाद).विधि संघ दाउदनगर के सदस्यों की एक बैठक कमरा नंबर एक में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद द्वारा 2015 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद बिहार बार काउंसिल से भेजे […]

विज्ञापन

विधि संघ ने प्रस्तुत की आय-व्यय का ब्योरा दाउदनगर (औरंगाबाद).विधि संघ दाउदनगर के सदस्यों की एक बैठक कमरा नंबर एक में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद द्वारा 2015 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद बिहार बार काउंसिल से भेजे गये वेरिफिकेशन फाॅर्म के बारे में सदस्यों को विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी. सदस्यों को जानकारी दी गयी कि 29 फरवरी 2016 तक निश्चित रूप से फाॅर्म भर कर बिहार बार काउंसिल, पटना में जमा करना अनिवार्य है. इसके लिए सभी अधिवक्ताओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, दो रंगीन फोटो तथा पांच वकालतनामा की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य है. सभी अधिवक्ता फाॅर्म को पूरी तरह भर कर 15 फरवरी तक विधि संघ दाउदनगर के सचिव के पास जमा कर दें. इसके अलावे बैठक में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन