सांसद निधि से होगा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार

Published at :13 Jan 2016 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद निधि से होगा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार

सांसद निधि से होगा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार फोटो नंबर-30,परिचय-दाउदनगर टाउन हॉल का मापी करते सहायक अभियंता एवं रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संंजीव कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल) .दाउदनगर नगर भवन का सौन्दर्यीकरण व मरम्मत सांसद ऐच्छिक निधि से होगा. इसके लिए योजना विभाग के सहायक अभियंता अयोध्या पासवान व कनीय अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बुधवार को […]

विज्ञापन

सांसद निधि से होगा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार फोटो नंबर-30,परिचय-दाउदनगर टाउन हॉल का मापी करते सहायक अभियंता एवं रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संंजीव कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल) .दाउदनगर नगर भवन का सौन्दर्यीकरण व मरम्मत सांसद ऐच्छिक निधि से होगा. इसके लिए योजना विभाग के सहायक अभियंता अयोध्या पासवान व कनीय अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बुधवार को टाउन हॉल परिसर की नापी की और एस्टीमेट बनाने की दिशा चर्चा की. इनके साथ मौजूद रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सह काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा की सांसद ऐच्छिक निधि से यह काम होना है. इसके लिए एस्टीऐट बनाने का कार्य किया जा रहा है. टाउन हॉल की चहारदीवारी, गेट निर्माण, साउंड सिस्टम ठीक करने समेत कई आवश्यक काम कराये जाने है. मौके पर जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चिंटू मिश्रा, समाजसेवी रवि कुमार पांडेय, मुकेश कुमार मिश्रा भी मौजूद थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन