बंदियों ने मारे गये नक्सलियों को दी श्रद्धांजलि

बंदियों ने मारे गये नक्सलियों को दी श्रद्धांजलिऔरंगाबाद.मंडलकारा औरंगाबाद में राजनीतिक बंदी समर्थक व आम बंदियों की एक आमसभा काॅमरेड नथुनी शर्मा की अध्यक्षता में की गयी. कार्यक्रम में ढिबरा थाना के बांध गोरया में आठ जनवरी को पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में मारे गये चार माओवादियों को कुछ बंदियों ने शहीद बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. […]
बंदियों ने मारे गये नक्सलियों को दी श्रद्धांजलिऔरंगाबाद.मंडलकारा औरंगाबाद में राजनीतिक बंदी समर्थक व आम बंदियों की एक आमसभा काॅमरेड नथुनी शर्मा की अध्यक्षता में की गयी. कार्यक्रम में ढिबरा थाना के बांध गोरया में आठ जनवरी को पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में मारे गये चार माओवादियों को कुछ बंदियों ने शहीद बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. माओवादी नेता जगदीश चंद्र यादव ने घटना की निंदा की. प्रमोद मिश्रा ने वर्ग संघर्ष के इतिहास की चर्चा करते हुए शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर कौशल यादव, मथुरा यादव, दीना प्रजापति, सूबेदार यादव आदि उपस्थित थे. यह जानकारी विचाराधीन बंदी मृत्युंजय मिश्रा ने प्रेसबयान जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










