सीतयोग में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन

Published at :13 Jan 2016 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
सीतयोग में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन

सीतयोग में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ संस्थान के सचिव राजेश कुमार ने किया. इस मौके पर रजिस्ट्रार योगेंद्र शंकर, प्राचार्य अश्विनी कुमार, अभिषेक गुप्ता, स्नेहा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. संस्थान के सचिव ने कहा कि […]

विज्ञापन

सीतयोग में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ संस्थान के सचिव राजेश कुमार ने किया. इस मौके पर रजिस्ट्रार योगेंद्र शंकर, प्राचार्य अश्विनी कुमार, अभिषेक गुप्ता, स्नेहा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. संस्थान के सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह तो आता ही हैं साथ ही साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. स्पोर्ट्स के तहत बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज, कैरम आदि खेलों का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के गुुरुवार को डीएम द्वारा सम्मानित किया जायेगा. संस्थान द्वारा गुरुवार को कंबल वितरण भी किया जायेगा, जिसमें दर्जनों लोगों को डीएम कंवल तनुज के हाथों कंबल वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन