परेशान नहीं करें सहज वसुधा केंद्र : बीडीओ

परेशान नहीं करें सहज वसुधा केंद्र : बीडीओदाउदनगर (अनुमंडल). बीडीओ अशोक प्रसाद ने आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करनेवाले सहज वसुधा केंद्र चलानेवालों को चेतावनी दी है कि वे लोगों को बेवजह परेशान न करें अन्यथा नियमानुसार कारवाई की जायेगी. बीडीओ ने बताया कि दाउदनगर बाजार का एक केंद में लोगों को बेवजह परेशान […]
परेशान नहीं करें सहज वसुधा केंद्र : बीडीओदाउदनगर (अनुमंडल). बीडीओ अशोक प्रसाद ने आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करनेवाले सहज वसुधा केंद्र चलानेवालों को चेतावनी दी है कि वे लोगों को बेवजह परेशान न करें अन्यथा नियमानुसार कारवाई की जायेगी. बीडीओ ने बताया कि दाउदनगर बाजार का एक केंद में लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. आवासीय प्रमाण पत्र पर बीडीओ द्वारा अभिप्रमाणित फोटो पर ही वे काम कर रहा है, जबकि नियमानुसार कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि या विकास मित्र द्वारा अभिप्रमाणित कर देने पर ही वह मान्य है, लेकिन उक्त वसुधा केंद्र चलानेवाले द्वारा बीडीओ के पास भेज कर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. आगे ऐसा करने पर काईवाई की जायेगी. ———————–किसानों से लिये जा रहे आवेदनदाउदनगर (अनुमंडल). रबी फसल के डीजल अनुदान हेतु किसानों से आवेदन लिये जा रहे है. बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि किसान सलाहकारों को निर्देश दिया गया है कि वे आसानी से किसानों का आवेदन लें. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते. इस सरकारी योजना का लाभ समुचित तरीके से किसानों को मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










