सीडीपीओ को सेविका के पति ने धमकाया

Published at :09 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
सीडीपीओ को सेविका के पति ने धमकाया

सीडीपीओ को सेविका के पति ने धमकायाआंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने गयी थी कुटुंबा सीडीपीओ रजिस्टर मांगने पर केस में फसाने की भी दी धमकी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी कंवल तनुज ने शनिवार को गोह प्रखंड के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने के लिए जिले के प्रखंडों में कार्यरत नौ सीडीपीओ को जिम्मेवारी सौंपी. जब […]

विज्ञापन

सीडीपीओ को सेविका के पति ने धमकायाआंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने गयी थी कुटुंबा सीडीपीओ रजिस्टर मांगने पर केस में फसाने की भी दी धमकी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी कंवल तनुज ने शनिवार को गोह प्रखंड के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने के लिए जिले के प्रखंडों में कार्यरत नौ सीडीपीओ को जिम्मेवारी सौंपी. जब कुटुंबा सीडीपीओ आशा कुमारी ने गोह प्रखंड के हमीदनगर आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने पहुंची तो काफी अनियमितता पायी. इस पर सीडीपीओ ने सेविका से रजिस्टर की मांग की. इस पर सेविका पदमावति देवी के पति महेंद्र रजक ने सीडीपीओ को धमकाया. बोला कि यदि कुछ भी हो गया तो तुम्हें झूठे केस में फसा देंगे और किसी भी कीमत पर रजिस्टर नहीं देंगे. सीडीपीओ ने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी चलाने संबंधित पूछताछ की तो ग्रामीणों ने बताया कि सेविका 20 दिन पटना में रहती हैं. इससे संबंधित लिखित शिकायत सीडीपीओ ने उपहारा थाने में की है. साथ ही घटना की सूचना डीपीओ व डीएम को दी है. यही नहीं इसी प्रखंड के बिलारू मठिया केंद्र का निरीक्षण में बंद पाया गया. सेविका-सहायिका फरार थे. जांच टीम ने डीएम को सेविका सहायिका को पदमुक्त करने का रिपोर्ट सौपा है. इसके अलावे अन्य आंगनबाड़ी केंदों में अनियमियतता पायी गयी है. इसकी जानकारी डीपीओ राजेश कुमार ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन